राशि के अनुसार लकी मोबाइल नंबर कैसे चुनें

मोबाइल नंबर अंक शास्त्र में हम अक्सर जन्म तारीख और नाम के अंक देखते हैं, लेकिन राशि भी आपका लकी नंबर तय करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है, और उस ग्रह से जुड़ा एक या दो अंक उस राशि के लिए शुभ माना जाता है। इस लेख में हम जानेंगे कि अपनी राशि के हिसाब से मोबाइल नंबर कैसे चुनें।

राशि और उनके शुभ अंक

  • मेष, वृश्चिक (मंगल): अंक 9
  • वृषभ, तुला (शुक्र): अंक 6
  • मिथुन, कन्या (बुध): अंक 5
  • कर्क (चंद्र): अंक 2
  • सिंह (सूर्य): अंक 1
  • धनु, मीन (गुरु): अंक 3
  • मकर, कुंभ (शनि): अंक 8

मोबाइल नंबर में राशि अंक का इस्तेमाल कैसे करें

अपना नंबर चुनते समय पूरा नंबर बदलना ज़रूरी नहीं है। आप अपने मोबाइल नंबर के आखिरी तीन अंकों का टोटल निकालकर देख सकते हैं कि वह आपकी राशि के स्वामी अंक से मेल खाता है या नहीं। अगर टोटल को सिंगल डिजिट में लाने पर आपकी राशि का अंक आता है, तो नंबर शुभ माना जाता है।

एक छोटा सा उदाहरण

मान लीजिए आपकी राशि सिंह है और उसका स्वामी अंक 1 है। अगर आपके नंबर के आखिरी तीन अंक 730 हैं, तो 7+3+0 = 10, और 1+0 = 1। यह अंक आपकी राशि से मेल खाता है, इसलिए यह नंबर आपके लिए अच्छा हो सकता है।

ध्यान रखने वाली बातें

राशि अंक के साथ-साथ अपना मूल अंक और भाग्य अंक भी ज़रूर देखें, क्योंकि अंक शास्त्र में सबसे अच्छा रिज़ल्ट तब मिलता है जब राशि, जन्म तारीख और नाम के अंक आपस में मेल खाएं। अगर आपका नंबर किसी एक पैमाने पर मेल नहीं खाता, तो घबराएं नहीं — पूरे नंबर का ओवरओल संतुलन देखना ज्यादा ज़रूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *